फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मरीजों का किया उपचार

Sun, 01 Feb 2026 03:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा विकास मंच की ओर से शनिवार को निशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर
विज्ञापन
आगरा। दिव्यांग केंद्र जयपुर हाउस में आगरा विकास मंच की ओर से शनिवार को निशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। दो मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। डॉ. अनिल कुशवाहा और डॉ. पंकज कुशवाहा ने मरीजों की फिजियोथेरेपी की। सर्जरी के बाद समय पर फिजियोथेरेपी न मिलने से चलने में असमर्थ 10 वर्षीय बच्चे की जांच डॉ. विभांशु जैन ने की। परिजन को नियमित फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मंच का उद्देश्य जरूरतमंदों तक निशुल्क चिकित्सा सेवा पहुंचाना है। इस दौरान महामंत्री सुशील जैन, डॉ. रामनरेश यादव, मानसिंह, आशीष जैन, ममता जैन, कविता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें