फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फार्मासिस्टों की कमी से गर्मी के बीच परेशान हो रहे मरीज

Fri, 24 May 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल फार्मासिस्टों की कमी गर्मी के मौसम में मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दवा काउंटर और इंजेक्शन रूम में मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इससे उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में वर्ष 1984 में जिले की आबादी के अनुसार फार्मासिस्ट के 14 पद सृजित किए गए थे। इनमें से वर्तमान में आठ फार्मासिस्टों की ही तैनाती है। इसमें से दो फार्मासिस्ट प्रशासनिक कार्य देखते हैं। मात्र छह फार्मासिस्टों पर इमरजेंसी, ओपीडी, दवा काउंटर, इंजेक्शन रूप आदि व्यवस्थाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी है। फार्मासिस्टों के छह पद रिक्त चल रहे हैं। गर्मी के मौसम में फार्मासिस्टों की कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना है कि फार्मासिस्टों के रिक्त पदों को लेकर कई बार विभाग को पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नए फार्मासिस्टों की तैनाती होगी। जितने फार्मासिस्ट उपलब्ध हैं उनसे काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें