फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गायब किशोरी को बरामद नहीं कर रही पुलिस

Fri, 24 May 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना करहल के गांव नगरिया से दो महीने पहले गायब हुई किशोरी को पुलिस बरामद नहीं कर रही है। पीड़ित पिता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने एसपी को पत्र भेजकर 30 मई तक कार्रवाई करके आख्या देने के निर्देश दिए हैं। नगरिया निवासी अभयराम की 17 साल की पुत्री 27 मार्च 2024 को दोपहर करीब 12 बजे घर से गायब हो गई है। अभयराम ने थाना करहल में शिकायत की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। उसने शिकायत में कहा कि 13 जुलाई 2023 को गांव की ही एक महिला ने उसकी पुत्री को गायब करा दिया था। उसकी पुत्री को पुलिस ने बरामद कर लिया था। उसने आशंका जताई कि इसी महिला ने अब गांव के ही एक युवक की मदद से उनकी पुत्री को दोबारा गायब करा दिया है।उसने शिकायत में आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी करहल पुलिस उनकी पुत्री को बरामद नहीं कर रही है। गांव के नामित लोग उसकी पुत्री के साथ अनहोनी करने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर संज्ञान लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने एसपी को पत्र भेजा है। शिकायत के संबंध में कार्रवाई करके 30 मई तक आख्या देने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई के लिए 30 मई की ही तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें