वार्ड ब्वाय की कमी है
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि ओपीडी, इमरजेंसी सभी जगहों पर स्ट्रेचर व व्हील चेयर रखवाए गए हैं। जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय की कमी है। सभी जगहों पर उनकी उपलब्धता नहीं है। तीमारदारों के स्ट्रेचर के इस्तेमाल पर रोक नहीं है। टीबी की दवा सीएमओ कार्यालय के डीटीओ की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। जिला अस्पताल की ओर से बस कमरा उपलब्ध कराया गया था। डीटीओ के स्टाफ को सुबह 11 बजे फोन मिलवाया गया, उन्होंने बताया कि सीएमओ कार्यालय की ओर से फील्ड में भेजा गया है।