उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यमुनापार के पांच हॉस्पिटलों का परीक्षण किया। इसमें दो हॉस्पिटलों में बेसमेंट में वार्ड बना रखा था। इसमें मरीज भर्ती थे। पांचों हॉस्पिटल के लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं हुआ था। इन पर फायर एनओसी भी नहीं मिली। नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया है।
सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 2024- 25 सत्र के लिए लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत एसीएमओ डॉक्टर सुरेंद्र मोहन प्रजापति की टीम को निरीक्षण के लिए भेजा था। इसमें यमुनापार स्थित शुभम हॉस्पिटल, जयदीप हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, सूर्य उदय हॉस्पिटल, गुड लाइफ हॉस्पिटल और त्रिदेव हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।