फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू का कहर: एसएन में लगी बीमार लोगों की भीड़, एक दिन में पहुंचे तीन हजार मरीज; व्यवस्थाएं हुईं फेल

Wed, 27 May 2026 11:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 3031 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश गर्मी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने बढ़ते तापमान के बीच लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते तापमान का असर अब एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिख रहा है। इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। नंबर और लाइन में लगाने के लिए मरीजों में धक्का-मुक्की हो रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कुल 3,031 मरीजों ने पर्चे बनवाए, जिनमें बड़ी संख्या चक्कर, डिहाइड्रेशन, लू, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की रही। भीड़ का आलम यह रहा कि सुबह से ही पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कई विभागों के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ नजर आई।

मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात ने बताया कि लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी हो रही है। पर्याप्त पानी न पीने और धूप में लंबे समय तक रहने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में चक्कर, कमजोरी और बेहोशी जैसे लक्षणों वाले मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और ओआरएस या नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें