फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झोलाछाप की लापरवाही से मरीज की चली गई जान

Thu, 12 Dec 2024 11:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम लधौली में उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम रानीदामर निवासी चंद्रपाल (60) को बुखार की शिकायत होने पर परिजन उसे ग्राम लधौली में सनोद यादव के क्लीनिक पर ले गए। क्लीनिक संचालक ने जैसे ही उनको इंजेक्शन लगाया तो हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत होते ही झोलाछाप मौके से भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि मामले की कोई शिकायत विभाग से नहीं की गई है। मामले की जांच के लिए टीम को भेजा जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें