फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: लोगों पर मौसम की मार, जिला अस्पताल में डायरिया से मरीज की मौत

Thu, 25 Apr 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मौसम की मार से एक बार फिर मैनपुरी के लोग बेहाल हो रहे हैं। डायरिया, बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में गुरुवार को डायरिया से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। जबकि 23 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते जिले में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। फिजीशियन के कक्ष में 187 मरीजों को डायरिया, बुखार, पेटदर्द तथा अन्य बीमारियों से संबंधित उपचार दिया गया। 

डायरिया से पीड़ित 23 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला मुला निवासी 80 वर्षीय महावीर सिंह को डायरिया की दिक्कत होने पर परिजनों ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा चार मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। डॉ. जेजे राम के अनुसार महावीर सिंह को गंभीर हालत में डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन

डायरिया के कारण 

- गर्म वातावरण से एकदम ठंडे वातावरण में आना 
- रोटा वायरस का इंफेक्शन 
- दूषित पानी का प्रयोग करना 
- बाहर का दूध पीना
- दूषित खाना खाना 


डायरिया से बचाव के घरेलू उपाय 

- एक गिलास पानी में दो चम्मच शक्कर और चुटकी भर नमक, नीबू रस के साथ पीड़ित को पिलाएं 
- पीड़ित को नारियल पानी पिलाएं जिससे पोषक तत्व के साथ डायरिया से राहत मिले 
- दाल का पानी पिलाएं 
- चावल का मांड सेवन कराएं 
- दही केला सेवन कराएं 
- हल्की चाय के साथ हल्का पाचन युक्त भोजन दें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें