फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के बाद पथवारी मंदिर का रास्ता हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगला बैनी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सदर तहसील के गांव नगला बैनी में ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि इस अवैध कब्जे के कारण गांव के पथवारी मंदिर का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

नगला बैनी के ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 490 की नवीन परती के लिए ग्राम समाज की भूमि सुरक्षित है। इस जमीन के सहारे गांव में पथवारी माता का मंदिर है। जहां गांव के लोग पूजा अर्चना करते हैं। इस भूमि पर अवैध कब्जे के लिए भवन का निर्माण किया गया है, जिससे मंदिर का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से राजस्व निरीक्षक की शिकायत करते हुए कहा कि वो समस्या के निस्तारण नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बंद रास्ता खुलवाने और अवैध अतिक्रमण हटवाने की जिलाधिकारी से मांग की है। इस दौरान लाेकेंद्र कुमार, प्यारे लाल, मोहर सिंह, रमेश, सुम्मेर सिंह, चेतराम, बादशाह, सतीश, कमल सिंह, छोटे लाल, रामसेवक, मनोहर लाल सहित तमाम अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें