फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी लैब की विद्युत केबल हो गई चोरी, रुक गईं सभी जांचे

Thu, 01 Sep 2022 06:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में संचालित पैथोलॉजी लैब में विद्युत को अर्थिंग देने वाली केबल चोरी हो गई। जिसके चलते मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है ।
विज्ञापन
पैथोलॉजी लैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में बीमारियों के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जांच व इलाज की दिक्कतें भी बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज स्थित पैथोलॉजी लैब में रखी मशीनें हाल ही में ठीक हुईं, लेकिन सोमवार की रात लैब की विद्युत केबल (न्यूट्रल वायर) चोरी हो गई। इसकी वजह से एक बार फिर जांचें प्रभावित हो गई हैं। किडनी, लिवर, कोलेस्ट्रॉल की जांचें न होने की वजह से मरीजों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन इन जांचों से संबंधित औसतन 50 मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं।
विज्ञापन


वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में संचालित पैथोलॉजी लैब में विद्युत को अर्थिंग देने वाली केबल सोमवार की रात चोरी हो गई। जिसके चलते मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है और बायोकैमिस्ट्री से संबंधित लिवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, शुगर आदि की जांचें प्रभावित हो गई हैं। मरीज जांचें कराने आते हैं तो मशीनों के विधिवत संचालन न होने की बात कही जा रही है। मरीजों महिला अस्पताल की लैब में भेजा जा रहा है। लेकिन दो अस्पतालों को मरीज एक जगह पहुंचने से काफी भीड़ हो रही है। जिसके चलते तमाम लोगों को बिना जांच के लौटना पड़ रहा है। चोरी के तीन दिन बीतने के बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।

अन्य जांचों की संख्या 2974 रही

मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में बृहस्पतिवार को 147 लोगों के पंजीकरण किए गए। इनकी कुल 2947 जांचें की गई। इनमें 125 सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल और 25 मलेरिया व टाइफाइड की जांच शामिल हैं। कुल ओपीडी एक हजार के करीब पहुंच गई।

ये बोले मरीज 

मेडिकल कॉलेज में दवा लेने गए थे, यहां पर जांचें लिख दी गईं। पैथोलॉजी लैब में बताया कि केबल चोरी हो गई है, इसकी वजह से जांचें नहीं हो पा रही हैं। एक-दो दिन बाद आएं।
टिंकू सिंह, मोहल्ला रेवाड़ी

पैथोलॉजी लैब में किसी तकनीकी समस्या की वजह से जांच न होने की बात बताई गई। महिला अस्पताल भेजा, लेकिन वहां भीड़ बहुत ज्यादा थी। इसलिए प्राइवेट लैब से जांच कराई है। 
विज्ञापन

अनिल कुमार, शीतलपुर

केबल की व्यवस्था कराई जा रही है 
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि पैथोलॉजी लैब की मशीनों को जाने वाली अर्थिंग केबल चोरी हुई है। इसकी वजह से मशीनें बंद हो गई हैं। प्रक्रिया के तहत केबल की व्यवस्था करके जांचें सुचारू कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें