फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पतारा क्षेत्र को मिली रोडवेज बस की सुविधा

Fri, 03 May 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा क्षेत्र को मिली रोडवेज बस की सुविधा
विज्ञापन


सहन से दिल्ली तक बस सेवा हुई शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लंबे समय से चल रही मांग के बाद पतारा क्षेत्र को रोडवेज सुविधा मिली है। मैनपुरी डिपो की एक बस का सहन से संचालन शुरू किया गया है। यह बस सुबह 8 बजे सहन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस रोडवेज बस सेवा का लाभ पतारा क्षेत्र के रहने वाले लोगों को मिल सकेगा।

पतारा क्षेत्र में रोडवेज बस की सुविधा नहीं थी। प्राइवेट बसों का भी संचालन नहीं होता है। आने-जाने के लिए गिने चुने ऑटो के साथ ही निजी वाहनों का लोगों को सहारा है। पतारा क्षेत्र के लोग लंबे समय से रोडवेज बस के संचालन की मांग कर रहे थे। एआरएम, आरएम सहित पर्यटन मंत्री को रोडवेज बसों का संचालन कराने के लिए ज्ञापन भी दिए थे। मैनपुरी डिपो ने पतारा क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए एक रोडवेज बस का संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो की एक बस सुबह छह बजे मैनपुरी से सहन जाएगी। संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि यह बस सहन से बुझिया, रतिभानपुर होते हुए मैनपुरी बस स्टैंड पहुंचेगी। बस स्टैंड पर आधा घंटा रुककर अलीगढ़ होते हुए दिल्ली तक जाएगी। शाम को दिल्ली से चलकर मैनपुरी पहुंचेगी। रात को मैनपुरी बस स्टैंड पर ही बस रुकेगी।
विज्ञापन



रोडवेज द्वारा पूर्व में कराए गए सर्वे के बाद जिले के वंचित मार्ग पर रोडवेज सेवा धीरे-धीरे शुरू की जा रही है। इसी के चलते मैनपुरी डिपो की एक बस का संचालन सहन से दिल्ली तक शुरू करा दिया गया है।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें