बेवर। परिवहन निगम के बेवर डिपो से रामनगर होते हुए दिल्ली के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय यात्रियों का सफर आसान हुआ है।
स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि डिपो की ओर से बेवर बस स्टैंड से रामनगर, एटा, अलीगढ़ होकर दिल्ली के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। बस, प्रतिदिन शाम को 4 बजे रामनगर के लिए निकलती हैं, रामनगर से एटा, अलीगढ़ होकर दिल्ली पहुंचती है और दिल्ली से सुबह 6 बजे वापस इसी मार्ग से बेवर पहुंचती है।