फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलानी रजबहा में कटान से सरावल में आया पानी

Wed, 10 Sep 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो23सरावल में सड़क पर हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते लोग।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के कलानी रजबहा में अधिक पानी आने के कारण पटरी कट गई। इससे रजबहा का पानी सरावल कस्बे सहित आसपास के खेतों में भर गया। पानी भरने से कस्बे में दुकानदारों को दिक्कत हुई। वहीं, खेतों में पानी भरने से फसलों को होने वाले नुकसान से किसान परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से रजबहा की मरम्मत की मांग उठाई है।कलानी रजबहा में रात के समय कटान हुआ। कुछ दिन पूर्व भी यहां कटान पर मिट्टी डलवाकर रजबहा की पटरी को सही करा दिया गया था। हालांकि पुनछ कटान होने से कस्बे के बाजार में पानी भर गया। कई दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों का नुकसान उठाना पड़ा। सरावल के डॉ. दिनेश, चंद्रभान, नितिन गुप्ता, डॉ. मनोज, आलोक शाक्य ने बताया कि कस्बे में मुख्य बाजार में पानी भरा हुआ है। इससे कई दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बंबा की पटरी की मजबूत मरम्मत कराने की मांग की। वहीं क्षेत्र के आलोक कुमार व हृदेश सोलंकी ने बताया कि रजबहा का फसलों में भर गया है इससे फसलें खराब हो सकती हैं। उन्होंने भी रजबहा की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें