फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन की बोगी से उठा धुआं, कोच से कूदकर भागे यात्री

Fri, 12 May 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार की सुबह पहुंची आंध्र प्रदेश (एपी) एक्सप्रेस की बोगी के एसी में धुआं उठने पर अफरा तफरी मच गई। ट्रेन के आउटर पर खड़े रहने के दौरान यात्री इसमें से निकलकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने हालात संभाले। मौके पर रेलवे के विद्युत कर्मी पहुंचे तो पता लगा एसी में गड़बड़ी थी। बाद में गड़बड़ी को ठीक करके गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।  
विज्ञापन


नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जाने वाली एपी एक्सप्रेस सुबह तकरीबन 10 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची थी। तभी ए-4 बोगी में तेज धुआं फैलने लगा। धुआं लगातार बढ़ता जा रहा था। 

ये देखकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन के प्लेटफार्म तक पहुंचने से पहले ही यात्रियों ने गाड़ी को रुकवा दिया, तब तक धुआं पूरी बोगी में भर चुका था। घबराहट में कई यात्री बोगी से प्लेटफार्म पर उतर आए। यात्रियों का कहना था कि धुआं एसी से उठ रहा है। इसके बाद आरपीएफ और विद्युत विभाग की टीम भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


विद्युतकर्मियों ने चेक किया तो बोगी में लगे एसी से धुआं उठ रहा था क्योंकि किसी कारणवश हौज पाइप फट गया था। इससे वायरिंग में स्कार्पिंग होने पर इतना ज्यादा धुआं निकल रहा था। तकरीबन 20 मिनट तक बोगी के एसी में हुए फाल्ट को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें