फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे यात्रियों ने काटा बवाल, फिर भी बिना पानी के रवाना हुई ट्रेन

Wed, 17 May 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चलती ट्रेन में आधी रात को पानी खत्म होना रेलवे को भारी पड़ गया। यात्री कुछ देर तो बरदाश्त करते रहे लेकिन जब टॉयलेट के लिए भी पानी की एक बूंद नहीं बची तो हंगामा शुरू हो गया। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को समझाबुझाकर ट्रेन को रवाना किया। ऐसे में करीब दो घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। 
विज्ञापन


घटना उस समय की है जब अजमेर होलीडे स्पेशल ट्रेन फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां यात्रियों को पता चला कि ट्रेन में पानी खत्म हो गया है। टॉयलेट में लगे नल से भी पानी की एक बूंद नहीं निकल रही। आधी रात को यह हालात देख यात्री बौखला गए। उन्होंने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही नीचे उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में ड्राइवर को ट्रेन रोकनी पड़ी।
 
 हंगामा कर रहे यात्रियों ने कहा कि जब उन्होंने रुपये दे कर टिकट लिया है तो ट्रेन में कम से कम पानी की सुविधा तो होनी चाहिए। हंगामे की सूचना पर मौके पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को समझाया। इसके बाद भी करीब दो घंटे लेट ट्रेन बिना पानी के ही स्टेशन से रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें