फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: भीषण सर्दी का सितम हुआ जानलेवा, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्री की मौत

Sat, 28 Dec 2019 01:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सर्दी का सितम अब जानलेवा साबित हो रहा है। शनिवार की सुबह ठंड के चलते संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत हो गई। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने के बाद जीआरपी ने शव को स्टेशन पर उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


चित्रकूट निवासी 55 वर्षीय यात्री संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रहा था। वो अपने परिजनों के साथ राजस्थान के बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्री की मौत होने से ट्रेन में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार रास्ते में ठंड लगने से यात्री की सांसें थम गईं।

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से चली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण आगरा-मथुरा समेत पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठिठुर रहा है। आगरा जिले के गांव बिजौली गांव में ठंड से छह माह के बच्चे की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार डिग्री तक गिरा पारा

शुक्रवार को रात में तापमान के मामले में आगरा प्रदेश का तीसरा सर्द शहर रहा। सबसे कम तापमान अलीगढ़ में 3.6 डिग्री और झांसी में 4 डिग्री रहा। ताजनगरी में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और ठंड के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है। कई ट्रेन घंटों देरी से चल रही है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा वहीं दोपहर में धूप भी हल्की रहेगी। दिन में पारा सामान्य से आठ डिग्री तक नीचे रह सकता है। नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के आगाज पर बारिश के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें