फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सवर्णों पर अत्याचारों की लड़ाई लड़ेगी परशु सेना, कार्यकर्ताओं के पास नहीं होगा पद; ऐसे काम करेगा संगठन

Sat, 02 May 2026 11:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे की मौजूदगी में पिनाहट में सवर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाकाल परशु सेना का गठन किया। 
विज्ञापन
परशु सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के आगरा आगमन पर पिनाहट में एक सवर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समक्ष आगरा के सवर्ण युवाओं ने महाकाल परशु सेना का गठन किया। परशु सेना सवर्णों पर किसी भी तरह के अत्याचार पर पीड़ित की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन


पिनाहट के समाधियां गार्डन में आयोजित सभा के दौरान बताया गया कि एक वर्ष से आगरा के सवर्ण युवा परशु सेना के गठन की तैयारी कर रहे थे। सर्वेश पांडेय के समक्ष इसकी चर्चा की गई। इससे पहले हिमेश विथरिया ने संगठन की स्थापना की घोषणा की। इस दौरान बताया गया कि महाकाल परशु सेना में किसी व्यक्ति के पास कोई पद या वीआईपी स्टेटस नहीं होगा। हर सदस्य को केवल एक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

कहा कि पद की लालसा को त्यागकर केवल समाज सेवा और सनातन की रक्षा ही प्रत्येक सैनिक का एकमात्र लक्ष्य होगा। इस दौरान प्रशांत पाठक, ओम पंडित, विक्रांत पाराशर, सचिन शर्मा, शेंकी उपाध्याय, ओमवीर उपाध्याय, दिनेश मिश्रा, मुकेश दूरवार, महावीर निवेरिया आदि माैजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें