बीच बाजार कार खड़ी करने से लगा जाम, पुलिस ने किया चालान
पिनाहट। कस्बे के बाजार में सोमवार को उस समय जाम लग गया जब एक चालक बीच सड़क पर कार खड़ी कर गजक लेने चला गया। सड़क संकरी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का चालान काटकर यातायात सुचारू कराया।