पुलिस व एनएचआई ने सिखाया सड़क सुरक्षा नियम
अछनेरा। सड़क सुरक्षा जनवरी के पूरे माह के तहत दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एनएचएआई पीआईयू) आगरा ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा सीट बेल्ट, हेलमेट के प्रयोग और शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चों का वितरण किया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (एनएचआईटी) के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार, टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा, कॉरिडोर मैनेजर दीपक शर्मा, थाना प्रभारी अछनेरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।