फोटो15कासगंज में तहसील रोड पर नो पर्किंग में खड़ी बाइकों के चालान करते टीएसआई। स्रोत:पुलिस मी
कासगंज। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सदर तहसील गेट पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए। यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 154 दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई कर ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को सदर तहसील के सामने नो पार्किंग में खड़े 39 दो पहिया वाहन के चालान काटकर 19500 रुपये जुर्माना लगाया। इसके साथ सोरों गेट, बस स्टैंड, नदरई गेट, बाइपास सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की। दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वाले वाहनों को चेक किया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 115 वाहनों पर दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। यातायात प्रभारी ने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। ओवरस्पीड वाहन चलाने से बचें। कार चलाते समय सदैव सीट बेल्ट का प्रयोग करें।