फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना लाइसेंस नहीं बेचें आतिशबाजी

Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो21कासगंज में पटाखे की दुकान का निरीक्षण करती अ​ग्निशमन विभाग की टीम। स्रोत : अ​ग्निशमन विभा
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में थोक आतिशबाजी के सामान की दुकानें लगने लगी हैं। अग्निशमन विभाग इन दुकानों की चेकिंग शुरू कर दी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना लाइसेंस के आतिशबाजी की बिक्री नहीं की जाए। बिना लाइसेंस के आतिशबाजी का सामान बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थोक आतिशबाजी के सामान के थोक विक्रेताओं की दुकानों पर चेकिंग की। सुरक्षा मानकों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएफओ ने कहा कि सभी विक्रेता अग्निशमन के सुरक्षा मानकों का ख्याल रखें। मानक के अनुरूप सुरक्षा के इंतजाम रहने चाहिए। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों को भी देखा। उन्होंने यह भी आगाह किया कि दुकानदार अपने अग्निशमन उपकरणों की री-फिलिंग भी करा लें। उन्होंने बताया कि फुटकर आतिशबाजी की बिक्री प्रशासन द्वारा चयनित स्थल पर ही की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान एफएसओ नितीश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें