फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पारीक और जगवीर बने जिला निर्वाचन के ब्रांड एंबेसडर 

Sun, 08 Jan 2017 12:36 AM IST
आरएस पारीक और जगवीर बने जिला निर्वाचन के ब्रांड एंबेसडर 
विज्ञापन
आरएस पारीक और जगवीर बने जिला निर्वाचन के ब्रांड एंबेसडर  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाने-माने चिकित्सक डा. आरएस पारीक और अर्जुन पुरस्कार विजेता व पूर्व ओलंपियन जगवीर सिंह को जिला निर्वाचन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए न सिर्फ दोनों के संदेश प्रचारित किए जाएंगे बल्कि निर्वाचन से जुड़े सरकारी कार्यक्रमों में मुख्य चेहरा भी होंगे। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्वाचन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कोशिश की जा रही है कि विगत चुनावों की अपेक्षा इस बार मतदान का प्रतिशत और बढ़ाया जाए। इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्वच्छ और निष्पक्ष छवि वाले समाज के उन प्रतिष्ठित चेहरों को सामने लाया जा रहा है, जिनके संदेशों को लोग न सिर्फ गंभीरता से लें बल्कि उस पर अमल भी करें। होम्योपैथिक चिकित्सक डा. आरएस पारीक और पूर्व ओलंपियन जगवीर सिंह के रूप में शहर के ऐसे ही दो चेहरों को जिला निर्वाचन ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि दोनों शख्सियतों का चुनाव काफी विचार-विमर्श के बाद किया गया है। इनसे न सिर्फ मतदाता जागरूक बल्कि वोट डालने के लिए भी प्रेरित होंगे। डा. आरएस पारीक का कहना है कि संविधान ने प्रत्येक मतदाता को अपने विवेक से मतदान करने का अधिकार दिया है। ऐसे में हर मतदाता का भी कर्तव्य है कि वह न सिर्फ अपने मताधिकार का प्रयोग करें बल्कि ऐसे प्रत्याशी को चुनकर सदन में भेजें जो देश की तरक्की में सहयोग दे सके।

विधानसभा क्षेत्रवार बनाए जाएंगे इलेक्शन आइकॉन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार भी इलेक्शन आइकॉन बनाए जाएंगे। इसके लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, शिक्षा आदि में विशेष योगदान वाली शख्सियतों को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें