फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन में सो गया नर्सरी का छात्र, पुलिस और परिजनों के उड़ गए होश, डेढ़ घंटे तक रहे परेशान

Sat, 07 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एमजी रोड स्थित सेंट पाल्स चर्च कॉलेज में शुक्रवार दोपहर को नर्सरी का छात्र देवांग लापता हो गया। वैन चालक के तलाश करने पर भी नहीं मिला। इस पर उसने छात्र के पिता को सूचना दी। पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। डेढ़ घंटे बाद छात्र एक दूसरी वैन में सोता हुआ मिल गया। इस पर परिजनों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दयालबाग के कबीर एन्क्लेव निवासी क्षितिज माधवी सिकंदरा स्थित एक प्राइवेट बैंक में डिप्टी मैनेजर हैं। उनका पांच साल का बेटा देवांग माधवी सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, यूनिट द्वितीय में कक्षा नर्सरी का छात्र है। शुक्रवार सुबह वैन चालक लाला देवांग को स्कूल छोड़कर गया था। 

दूसरी वैन में सो गया था छात्र

दोपहर में 12:30 बजे छुट्टी पर जब चालक स्कूल पहुंचा तो देवांग नहीं मिला। चालक ने कक्षा में पता किया, लेकिन क्लास टीचर ने उसके कक्षा में नहीं आने के बारे में बता दिया। इस पर चालक के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने स्कूल के अन्य वैन चालकों से पता किया, लेकिन छात्र के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। एक घंटे बाद क्षितिज को सूचना दी। इस पर वो स्कूल पहुंच गए। उन्होंने थाना हरीपर्वत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी। 

दोपहर करीब दो बजे वैन चालक लाला ने क्षितिज को बताया कि देवांग एक दूसरी वैन में सो गया था। उसके बारे में वैन के चालक को भी पता नहीं चल सका। वो जब अन्य बच्चों को छोड़कर आया तो उसने देवांग को सोता देखा। बेटे के मिलने पर पिता और पुलिस ने राहत की सांस ली।

पिता के सवाल

क्षितिज का कहना था कि क्लास टीचर और चालक की लापरवाही से उनका बेटा नहीं मिल रहा था। चालक ने जब टीचर से पूछा कि क्षितिज नहीं मिल रहा तो टीचर ने उसके क्लास में आने से ही मना कर दिया। वहीं वैन में देवांग सो गया, इसका पता चालक को क्यों नहीं चला, जबकि उनके चालक ने कई वैन चालकों से देवांग के बारे में भी पूछा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें