फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की महंगी किताबें, फीस में बढ़ोतरी: आगरा में खूब मचा बवाल, 55 विद्यालयों को नोटिस; फिर भी न हुई कार्रवाई

Tue, 28 Apr 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में महंगी किताबों, ड्रेस और फीस को लेकर अभिभावकों की शिकायतों के बावजूद अब तक किसी स्कूल पर कार्रवाई नहीं हुई है। 55 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन कार्रवाई का निर्णय अभी भी जिला स्तर की समिति पर लंबित है।
विज्ञापन
स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महंगी किताबों, ड्रेस और फीस के खिलाफ कई अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की। ये शिकायतें विभाग के नोटिसों में सिमट कर रह गई हैं। इस मामले में एक भी स्कूल पर कार्रवाई नहीं की गई। अब बीएसए कार्रवाई की गेंद जिला विद्यालय निरीक्षक के पाले में डाल रहे हैं। वहीं 55 स्कूलों को नोटिस भेजने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के दौरान मिशनरी और प्राइवेट स्कूलों में महंगी किताबें और ड्रेस का मामला गर्माया था। कई अभिभावकों ने इस संबंध में शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी थीं। उस समय विभाग की तरफ से कार्रवाई का दावा किया गया। तत्कालीन जिलाधिकारी के स्तर से सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। एक माह से अधिक गुजर जाने के बाद भी किसी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 55 स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। कितने स्कूलों ने नोटिस का जवाब भेजा, इस बात तक की जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड का कहना है कि स्कूल संबंधी सभी फाइलें जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी जा चुकी हैं। उनके स्तर से कार्रवाई होनी है। इसके लिए समिति भी गठित की गई थी। 
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों पर कार्रवाई का निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को लेना है। अब नए जिलाधिकारी तैनात हुए हैं। उनके सामने डीआईओएस और बीएसए सभी प्रकरणों को रखेंगे। दो-तीन दिन में कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें