फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर स्कूली वाहन अभिभावक हुए परेशान

Tue, 02 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्‍कूूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
शहर में कई कान्वेंट स्कूलों के स्कूली वाहन चालक  सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग की मनमानी के विरोध में हड़ताल पर रहे। इससे अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाना पड़ा। उधर, हड़ताली वाहन चालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लगभग एक हजार से अधिक स्कूली आटो, वैन और बसों के चालक सोमवार को हड़ताल पर रहे। सेंट क्लेयर्स, सेंट एंथनीज स्कूल, सेंट जॉर्जेस, सेंट मेरी कालेज समेत एक दर्जन से अधिक स्कूलों के वाहन चालकों के हड़ताल पर चले जाने का खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ा। उन्हें सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ा। दोपहर को छुट्टी होने पर बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो चुका था। ऐसे में अभिभावक किसी तरह अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। कई अभिभावकों की गाड़ियां जलभराव में बंद हो गईं। ज्यादातर महिलाएं बच्चों को लेने पहुंची थीं, उनके स्कूटर बंद हो गए।

मंगलवार को होगा फैसला
 हड़ताली चालकों ने डीएम पंकज कुमार से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि आरटीओ ने वैन में 11 बच्चों को ले जाने की अनुमति दी है। शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद बच्चों को बीच में कैसे छोड़ा जा सकता है। आए दिन उत्पीड़न किया जाता है। इस पर डीएम ने उन्हें एडीएम सिटी से मिलने को कहा। हड़ताली चालकों का नेतृत्व कर रहे विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एडीएम सिटी से वार्ता के बाद ही हड़ताल खत्म करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


आरटीओ ने चलाया अभियान
भदोही में हादसे के बाद मुख्यालय के आदेश पर संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया। पहले दिन अभियान बेअसर रहा। आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह ने बताया कि तीन बसों और छह वैन को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें