फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पापा टीम का रात में भी धरना, जानें क्या हैं मांग

Wed, 28 Jan 2026 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा) की टीम का बीएसएक कार्यालय पर धरना रात में भी जारी रहा। एबीएसए के निलंबन और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर टीम पापा पीछे हटने के  लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरने पर बैठे पापा एनजीओ के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा) की टीम ने मंगलवार से दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया। एबीएसए के निलंबन और एक स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की। बीएसए के न मिलने पर कार्यकर्ता रात में भी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


संस्था के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन ने बताया कि किरावली में एक विद्यालय मानकों के खिलाफ चल रहा है। वर्ष 2011 में विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी गई थी। तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने नियमों को दरकिनार कर फिर से मान्यता दे दी।

उन्होंने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की, तो उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अछनेरा को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या देने का निर्देश दिया। बिना स्थलीय निरीक्षण के पुरानी मान्यता वाले कागज के साथ रिपोर्ट लगा दी। खंड शिक्षा अधिकारी अछनेरा को निलंबित और स्कूल की मान्यता रद्द कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें