फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस हॉस्पिटल आगरा जिले के लिए लगातार बढ़ा रहा मुसीबतें

विज्ञापन
18एमएनपी-18-भोगांव में लोगों से पूछताछ करती पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा का पारस हॉस्पिटल ने जिले के लिए बड़ा संकट खड़ा कर रहा है। हॉस्पिटल से आने वाले मरीजों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उनकी लगातार स्क्रीनिंग कराते हुए उन्हें क्वारंटीन करा रहा है। अब तक 161 लोगों को चिह्नित करके उनकी जांच कराई जा चुकी है, जिनमें से चार पॉजिटिव निकल चुके हैं।
विज्ञापन

पारस हॉस्पिटल आगरा के संचालक डॉ. अरिंजय जैन मूलरूप से मैनपुरी के करहल कस्बा के निवासी हैं। इस कारण मैनपुरी से बड़ी संख्या में मरीज पारस हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचते हैं। पारस हॉस्पिटल की जांच के बाद अफसरों को मैनपुरी के मरीजों की भी केसहिस्ट्री मिली। इसके बाद से ही जिला प्रशासन पारस हॉस्पिटल के संपर्क में आने वालों की तलाश कर उनकी जांच करा रहा है। पिछले चार दिनों में जिला प्रशासन ने पारस हॉस्पिटल से जिले में आने वाले व उनके संपर्क में आने वाले 161 लोगों को चिह्नित किया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 28 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें चार पॉजिटिव और 24 निगेटिव निकले हैं। शेष 133 की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिला प्रशासन पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें