फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम व द्वितीय संदिग्धों की सूची तैयार कराने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
18एमएनपी-16-भोगांव नवोदय विद्यालय में मौजूद डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी एसडीएम को संदिग्धों की प्रथम व द्वितीय सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। इन सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

मरकज से लौटने वाले तीन जमाती जिले में सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन लोगों को जहां आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है तो वहीं इनके संपर्क में आने वालों को भी क्वारंटीन किया है। अब पारस हॉस्पिटल से लौटने वालों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब तक जिले में पारस हॉस्पिटल से संबंधित चार लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कोरोना संदिग्धों की प्रथम व द्वितीय सूची तैयार कराने के आदेश दिए हैं। प्रथम सूची में पारस हॉस्पिटल के सीधे संपर्क में आए लोगों को रखा जाएगा तो द्वितीय सूची में इन लोगों के संपर्क में आने वालों को शामिल किया जाएगा। प्रथम संदिग्धों को जहां क्वारंटीन हाउस में भर्ती किए जाने की तैयारी है तो द्वितीय संदिग्धों को घर में ही क्वारंटीन किया जाएगा। आदेश के बाद अधिकारी सूची तैयार कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें