फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाकर नष्ट न करें खेतों की उर्वरा शक्ति: धीरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। विकास खंड सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि पराली जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है। साथ ही वातावरण भी प्रदूषित होता है।
विज्ञापन

बीडीओ धीरेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों को कार्रवाई से अधिक जागरूकता की जरूरत है। किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बैठक कर उन्हें बताएं कि पराली को एक जैविक खाद के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही पराली जलाने पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही जुर्माने का भी प्रावधान है। सचिवों को मनरेगा कार्य, सामुदायिक शौचालय निर्माण, नाी निर्माण, शोकपिट निर्माण आदि में तेजी लाने के भी उन्होंने निर्देश दिए। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी सुखबीर सिंह यादव, जैमन सिंह, मनोज गुप्ता, योगेंद्र यादव, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें