पंकज शर्मा को सम्मानित करते आयोजक
आगरा। पश्चिमपुरी, सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ्रेशर एवं रिफ्रेशर सेमिनार के सफल आयोजन पर जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर पंकज शर्मा को सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों के साथ उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।
सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 प्रतिभागियों व आगरा के रिकॉर्ड 19 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं खेल अधिकारियों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को ताइक्वांडो फाइट के विश्वस्तरीय नवीन नियमों एवं तकनीकी बदलावों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अनुशासन, निष्पक्ष निर्णय और आधुनिक निर्णायक प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा, डॉ. अविनाश पोखरियाल, डॉ. अंशु पोखरियाल, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन महासचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता शर्मा, आंध्र प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम भी उपस्थित रहे।