फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहाबाद में मिला लकड़बग्घा...ग्रामीणों में फैल गई दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Mon, 08 Dec 2025 07:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद में घायल लकड़बग्घा को देखकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम माैके पहुंची। टीम लकड़बग्घा को पिंजरे में कैद कर अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
लकड़बग्घा को रेस्क्यू करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में काम कर रहे लोगों को एक घायल अवस्था में लकड़बग्घा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही फतेहाबाद वन विभाग और एसओएस की टीम टीम मौके पर पहुंची। लकड़बग्घा को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे किसान खेतों में कार्य कर रहे थे। तभी घायल लकड़बग्घा को देखकर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वन विभाग को सूचना दी। 

सूचना पर एसओएस टीम ने सुरक्षित तरीके से लकड़बग्घा को पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि निबोहरा क्षेत्र के बिलईपुरा गांव में घायल लकड़बग्घा की सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई थी। एसओएस कीठम झील, आगरा की टीम घायल लकड़बग्घा को अपने साथ ले गई है, जहां उसका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें