फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घीयामंडी में गोलियां चलने से फैली दहशत, आढ़ती की कमर को छूकर निकली गोली

Fri, 16 Sep 2022 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बाइक सवारों ने आढ़ती के ऊपर गोलियां चलाईं। गनीमत ये रही कि बाइक सवारों का निशाना चूक गया और गोली आढ़ती की कमर को छूकर निकल गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के घीयामंडी में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवारों ने गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। बंद दुकान के बाहर बैठे आढ़ती मोहसिन पुत्र जमशेद निवासी खटीक गली के गोली कमर को छूते हुए शटर में जा घुसी। गोलियां चलने की आवाज से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन




मोहसिन को मेडिकल के लिए भिजवाया। स्थानीय लोगों का कहना है तीन फायर की आवाज उन्होंने सुनी। क्राइम इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल ने बताया कि मोहसिन का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बाइक सवारों  की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बाइक सवार चौक बाजार की तरफ से आए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें