फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात फीट लंबा अजगर निकलने से कोल्ड स्टोर में अफरा-तफरी

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। अजगर को रेस्क्यू कर हाथ में पकड़े वन कर्मी भूरी सिंह
विज्ञापन
फतेहाबाद। रिहावली फतेहाबाद मार्ग पर जरारी मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक कोल्ड स्टोर में करीब सात फीट लंबा अजगर निकलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे कोल्ड स्टोर के कर्मचारी अपने काम में जुटे थे। परिसर में उन्हें विशाल अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर सामने आने से कर्मचारी घबरा गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कर्मचारियों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के कर्मचारी भूरी सिंह और चंद्रभान ने अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों कर्मचारियों ने करीब सात फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया। टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें