फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के चौराहों पर लगेंगे पैनिक बटन, मुसीबत में दबाते ही मदद को हाजिर होगी पुलिस

Mon, 27 May 2019 10:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में अपराध रोकने के लिए लगातार कवायद हो रही है। अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 63 चौराहों पर पैनिक बटन लगाने का काम चल रहा है। हरीपर्वत चौराहा, पॉलीवाल चौक, जीवनी मंडी, खंदारी कैंपस चौराहे पर जून से यह सुविधा शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत लगने वाले पैनिक बटन को दबाने पर तत्काल पुलिस की मदद मिलेगी। शहर के 63 चौराहों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। दीपावली से पहले पूरे शहर में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। 
 
ताजनगरी में आईटीएमएस विकसित किया जा रहा है। चौराहों पर लाल बत्ती लगाने के साथ-साथ अलग-अलग हिस्सों में 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इनमें से ही 63 जंक्शन ऐसे बनाए जा रहे हैं, जहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। 
विज्ञापन


इन जंक्शनों पर लग रहे रेड लाइट के पोल पर पैनिक बटन लगाया जा रहा है। जहां किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर उस बटन को दबाकर पुलिस की मदद ली जा सकेगी। माना जा रहा है कि यह कदम महिला सुरक्षा के लिए बेहद कारगर साबित होगा। 
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे पैनिक बटन 

ये पैनिक बटन निगर निगम में बनाए जा रहे आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से कनेक्ट किए जाएंगे। बटन दबाते ही कंट्रोल रूम और संबंधित थाना पुलिस के पास सायरन बजेगा। तत्काल पीड़ित के पास पुलिस पहुंचकर उसकी मदद करेगी।  

आंकड़ों पर नजर 
- 1200 सीसीटीवी कैमरे पूरे शहर में लगाए जा रहे हैं। 
- 63 जगह लगाए जा रहे हैं पैनिक बटन। 
- 04 चौराहों पर जून माह में ही शुरू होगी सेवा। 

नगर निगम में आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) बनाया जा रहा है। जिससे पूरे शहर को जोड़ा जा रहा है। चौराहों पर लगने वाली रेड लाइट पर एक पैनिक बटन लगाया जा रहा है। किसी को परेशानी होने पर पैनिक बटन को दबाते ही उसे तत्काल पुलिस की मदद मिलेगी। इससे शहर में अपराध कम होने के साथ-साथ महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।- आरके सिंह, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें