फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Fri, 07 Apr 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के तहत गुजरी काली नदी के हन्नू खेड़ा पुल के पास शुक्रवार की सुबह एक मगरमच्छ पानी से बाहर बालू पर लेटा दिखाई दिया। मगरमच्छ को पानी से बाहर देखकर खेतों की तरफ गए ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह पानी में चला गया। मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र में काली नदी पर हन्नू खेड़ा पुल के पास शुक्रवार की सुबह दस बजे के लगभग खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पानी से बाहर रेत पर लेटे हुए देखा। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो शोर सुनकर मगरमच्छ पानी में चला गया। नदी किनारे पुल के नजदीक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो काली नदी में कई मगरमच्छ है जो अक्सर भनऊ काली नदी पुल से लेकर हन्नूखेड़ा काली नदी पुल तक अक्सर दिखाई देते हैं। ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत है कि काली नदी के किनारे बच्चे जानवरों को चराने और पानी भी पिलाने जाते हैं। उनके साथ हादसा हो सकता है।
-
आरक्षण पर बसपा ने आपत्ति दर्ज कराई
करहल। निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत करहल का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने पर बहुजन समाज पार्टी के नेता रमेश चंद्र ठेकेदार और वीर बहादुर सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि चेयरमैन का पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाना न्यायपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें