जिला पंचायत चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायत चुनाव का डंका बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के तहत चार चरणों में होने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। निर्वाचन विभाग ने आगरा के सभी 15 ब्लाकों को चार चरणों में बांटा है। पहले चरण का मतदान 28 नवंबर होगा, दूसरे का एक दिसंबर, तीसरे पांच दिसंबर और चौथे चरण का नौ दिसंबर को होगा।
पहला चरण
एत्मादपुर, खंदौली, शमसाबाद, फतेहाबाद ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 16 व 17 नवंबर को। 20 को पत्रों की जांच। इसी दिन नाम वापसी। मतदान 28 नवंबर को।
दूसरा चरण
खेरागढ़, जगनेर, अकोला, सैंया ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 19 व 20 नवंबर को। 21 व 22 को पत्रों की जांच। 23 को नाम वापसी। मतदान एक दिसंबर को।
तीसरा चरण
बरौली , बिचपुरी, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 21 व 23 नवंबर को। 24 व 26 को पत्रों की जांच। 27 को नाम वापसी। मतदान पांच दिसंबर को।
चौथा चरण
बाह, पिनाहट, जैतपुरकलां ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 27 व 28 नवंबर को। 29 व 30 को पत्रों की जांच। एक दिसंबर को नाम वापसी। मतदान नौ दिसंबर को।
12 दिसंबर को होगी मतगणना
ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर होगी। नामांकन पत्र खरीदने से लेकर जमा कराने, पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन के साथ मतगणना भी ब्लाक मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना केंद्र में कराई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने चारों चरणों की मतगणना 12 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है।
प्रधानी के चुनाव के संबंध में अभी तक पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन मेरा यह मानना है कि जिस तरह से पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में किसी कार्यकर्ता को नहीं रोका था, इसी तरह अब भी नहीं रोका जाएगा।
राम सहाय यादव, जिलाध्यक्ष सपा
55 ग्राम पंचायतों में पहली बार चुने जाएंगे प्रधान
आगरा। ग्राम पंचायत चुनाव 2015 में 55 ग्राम पंचायतों में पहली बार प्रधान चुने जाएंगे। इस बार जिले में 55 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। शासन ने एक हजार की आबादी वाले गांव को ग्राम सभा का दर्जा दिया है। इसके चलते जिले में इस बार 640 से बढ़कर 695 ग्राम पंचायतें हो गई हैं।
ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान
एत्मादपुर 603 47
खंदौली 567 41
अकोला 514 38
बिचपुरी 424 30
बरौली अहीर 827 59
फतेहपुर सीकरी 728 56
अछनेरा 716 52
खेरागढ़ 490 36
सैयां 590 44
जगनेर 426 32
शमसाबाद 781 59
फतेहाबाद 892 70
बाह 634 46
पिनाहट 484 34
जैतपुरकलां 577 45