फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान वराह की महिमा गाते हुए लगाई पंचकोसी परिक्रमा

Thu, 07 Mar 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। विजया एकादशी के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया। उन्होंने हरि की पौड़ी में गंगा स्नान कर क्षेत्राधीश भगवान वराह मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात शूकरक्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में पंचकोसी परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु भगवान वराह, मां गंगा की महिमा गाते व संकीर्तन करते चल रहे थे।श्रद्धालु सूर्यकुंड, दूधेश्वर, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ होते हुए ग्राम देवी मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर होते हुए 84 घंटे वाली मां मंदिर पर पहले पड़ाव पर पहुंचे। इसके बाद वे सेडू नगला होते हुए बाछरू महाराज, सीता रसोई, सिंगल वाले महाराज मंदिर पहुंचे और जहां धर्म प्रेमियों ने उन्हें फलाहार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें