कासगंज। नगर के चाड़ी रोड पर एक होटल एंड रेस्टोरेंट में किसी व्यक्ति के द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध कार्य होने की शिकायत दी गई। इस शिकायत पर नायब तहसीलदार सुमित यादव और इंस्पेक्टर सुधीर राघव की टीम होटल एंड रेस्टोरेंट पर पहुंची। दबिश के दौरान होटल पर कोई अवैध कार्य होता नहीं पाया गया। होटल में दो युवक और युवतियां जलपान कर रहे थे। पुलिस ने होटल के दस्तावेज भी चेक किए। पुलिस ने दोनों युवतियों को पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।यह मामला बुधवार की सायं का है। जब पुलिस व प्रशासन को होटल में अवैध कार्य होने की जानकारी मिली। टीमों ने मौके पर जांच पड़ताल की तो कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। इंस्पेक्टर सुधीर राघव ने बताया कि युवक-युवतियां सामान्य रूप से ही होटल में पहुंचे थे। युवतियों से पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जबकि युवकों से पूछताछ की जा रही है। होटल के रजिस्टर व आने वाले आगंतुकों के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।