फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोवर्धन की तर्ज पर बनेगा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग

Fri, 02 May 2025 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी ​स्थित हरि की पौड़ी ।
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी सोरोंजी के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को गोवर्धन की तर्ज पर बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसकी तैयारी में पर्यटन, लोकनिर्माण, विनियमित क्षेत्र के अभियंता लगाए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को खूबसूरती देने एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अभियंताओं को प्रस्ताव के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।मौजूदा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में काफी दिक्कतें हैं। परिक्रमा मार्ग का ज्यादातर हिस्सा कच्चा है। इससे मार्गशीर्ष माह में परिक्रमा का बड़ा आयोजन होने पर काफी असुविधा रहती है। इसी असुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी ने करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से 15 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग को बनाने का प्रस्ताव तैयार कराने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव तैयार होते ही शासन को भेजा जाएगा और निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परिक्रमा मार्ग को गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इस मार्ग में तीर्थयात्रियों के लिए आश्रय स्थल, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। फल फूलदार वृक्ष इस मार्ग में लगेंगे। जलभराव रोकने के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। तीर्थनगरी के परिक्रमा मार्ग में ज्यादातर हिस्सा ग्राम पंचायतों से जुड़ा हुआ है, लेकिन कुछ स्थान किसानों का है। ऐसी स्थिति में अधिग्रहण के लिए भी राजस्व विभाग की टीम भूमि का सर्वेक्षण करेगी। अधिग्रहित भूमि को परिक्रमा मार्ग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें