फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज लगेगी शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा

Tue, 19 Mar 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। आज बुधवार को आमलकी एकादशी पर शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा आयोजित की जाएगी। पंचकोसी परिक्रमा को लेकर गांव भिटौना में ग्रामवासियों की परिक्रमा में अधिकतम सहभागिता के लिए बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शूकर क्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि जो मनुष्य शूकरक्षेत्र में आधे पहर तक तप करने पर ही उतनी तपस्या का फल प्राप्त कर लेता है जितना कुरुक्षेत्र के सन्निहति नामक तीर्थ में सूर्यग्रहण के समय तुला-पुरुष के दान से जो फल बताया गया है। उन्होंने फाल्गुन मास की आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी के महत्व को बताया। पंचकोशीय परिक्रमा समिति के सहसंयोजक आशीष भारद्वाज एवं राधे मोहन झा ने बताया शूकरक्षेत्र सोरोंजी की पंचकोशीय परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को भगवान वराह मंदिर से प्रारंभ होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पंचकोशीय परिक्रमा में प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक का संचालन मुन्नालाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राहुल पाल, ज्ञान प्रकाश शर्मा, अशोक डांगरा, मेहताब सिंह, ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें