फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा 25 सितंबर को

Sat, 23 Sep 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन 25 सितंबर को शुक्ल पक्ष की परिवर्तनी एकादशी पर किया जाएगा। इस आशय का निर्णय शनिवार को ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में लिया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि 25 सितंबर को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की परिवर्तनी एकादशी है। इसका विशेष पौराणिक महत्व है। इस दिन शंख, चक्र, गदाधारी भगवान विष्णु का पूजन होता है। उनके शूकरक्षेत्र धाम की परिक्रमा करने से यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होती है। व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और संतान सुख की प्राप्ति होती है। बैठक में पंचकोसी परिक्रमा में परंपरागत वाद्य यंत्र लेकर हरि नाम संकीर्तन करते हुए सुबह 6 बजे वराह घाट से परिक्रमा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान खंड परिक्रमा संयोजक योगेश उपाध्याय, अभिषेक वशिष्ठ, हरिओम पचौरी, जयप्रकाश त्रिवेदी, आशीष भारद्वाज, शिव वैंदेल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें