फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: - कृषि विभाग ने 33 दुकानों पर मारे छापे, 15 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कीटनाशी रसायन के विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदाम पर उपकृषि निदेशक एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने चेकिंग की। जिसमें 33 दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें 15 नमूने एकत्रित कर लेब भेजे गए। वहीं विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह किसानों को संबंधित कीटनाशी के प्रयोग की विधि अवश्य बताएं। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कीटनाशी रसायनों के 6 नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी अवधेश मिश्र ने 15 कीटनाशी रसायनों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने 9 नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि कीटनाशी रसायन विक्रेता उचित मूल्य पर कीटनाशी रसायनों का वितरण करें। फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग के अनुसार ही संस्तुति के अनुसार कीटनाशी एवं फफूंदनाशी दें। किसानों को रसायनों के प्रयोग की विधि को विस्तार से बताएं। जिससे किसानों को कीटनाशी का प्रयोग करते समय किसी तरह की दिक्कतें न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें