फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचकोसी परिक्रमा के कैलेंडर का विमोचन किया गया

विज्ञापन
फोटो30शूकर क्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा की एकादशी तिथियों के कैलेंडर का विमोचन करते योगीराज दिव्य - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में प्रत्येक एकादशी को आयोजित होने वाले पंचकोसी परिक्रमा कार्यक्रम के कैलेंडर का विमोचन शुक्रवार को किया गया। कैलेंडर से श्रद्धालुओं को परिक्रमा के आयोजन की तिथि की जानकारी हो सकेगी। विमोचन विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल के संरक्षक योगीराज दिव्यानंद महाराज ने किया। उन्होंने कैलेंडर को श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष व शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पांडेय, ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष धनदीप दघिर्रा, राधे मोहन झा, माधव उपाध्याय ने बताया कि यह कैलेंडर न केवल तिथियों की जानकारी देगा, बल्कि आने वाले भक्तों को परिक्रमा के लिए पूर्व तैयारी और आयोजन में भी सहायक सिद्ध होगा। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु शूकर क्षेत्र धाम की पंचकोसी परिक्रमा में सम्मिलित होते हैं, ऐसे में यह कैलेंडर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें