फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों से गांव लौटे श्रमिकों की पंचायतीराज विभाग कर रहा है निगरानी

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से घर वापस लौट रहे श्रमिकों की निगरानी का काम ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव एवं प्रधानों के द्वारा की जा रही है। गांव में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी जांच नहीं कराए जाने के कारण ग्रामीण चिंतित है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में ग्रामीण अंचल में टीमें काम कर रहीं है।देश के विभिन्न राज्यों में रोजी रोटी कमाने वाले बड़ी संख्या में श्रमिक तबके के लोग घर वापस लौट रहे् हैं। कोई पैदल तो कोई विभिन्न साधनों के माध्यम से घरों को पहुंच रहा है।डीएम के निर्देश पर सीडीओ नेहा जैन ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हां के निर्देशन में डीपीसी पुनीत निगम एवं पंकज कुरोतिया पंचायत सचिवों एवं प्रधानों के माध्यम से इनकी सूची तैयार करने में जुटे हैं।पंचायत सचिवों के द्वारा सूची बनाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की जानकारी दी जा रही है। ताकि इनके स्वास्थ्य की जांच हो सके। कई मजदूरों केपरिजनों के द्वारा सूचना प्रधान एवं सचिवों के नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीण सकते में हैं। जसराना एवं मक्खनपुर क्षेत्र के कई गांवों में वापस लौटे युवकों की जानकारी किसी को नहीं दी। जबकि वह खांसी-जुकाम के शिकार हैं। इसके कारण ग्रामीण दहशत में हैं। डीपीसी पुनीत निगम ने बताया कि ग्रामीण अंचल में आने वाले श्रमिकों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें