वेतन लेने के लिए श्रमिकों को दिया जाएगा पास : सहगल 4 हजार इकाइयों से भुगतान के लिए किया गया संपर्क अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ। प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि लाॅकडाउन की स्थिति में लगभग 4000 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों को वहां कार्यरत श्रमिको के वेतन भुगतान के लिए प्रेरित किया गया है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि वह स्थानीय फैक्ट्री मालिकों एवं उनके स्टाफ के लिए 2 दिन का अस्थाई पास जारी करें, जिससे कर्मियों के वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के हित में ठोस कदम उठाए जा रहे है। डॉ.सहगल ने बताया कि जहां पर फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है, वहां श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित जिलाधिकारी से संपर्क कर श्रमिकों के भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
अजीत