फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाख कोशिशों के बाद भी सचिव ने नहीं दिए अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जसरथपुर में ग्रामीणों ने घोटाले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद जांच समिति भी गठित की गई। सचिव द्वारा दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने के चलते जांच पूरी नहीं हो सकी। वहीं शिकायतकर्ता अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी रामखिलाड़ी ने ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान और सचिव पर घोटाले का आरोप लगाया था। मामले में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा के आदेश पर जांच समिति भी गठित कर दी गई। लेकिन जब जांच की बारी आई तो तत्कालीन सचिव संदीप यादव ने दस्तावेज ही उपलब्ध नहीं कराए। ऐसे में जांच पूरी नहीं हो सकी। हर बार एक के बाद एक पत्र सचिव को भेजे जाते रहे, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं हुआ। दस्तावेज के अभाव में जहां जांच लटकी हुई है तो वहीं अधिकारी भी बेफिक्र हैं। वहीं शिकायकर्ता अधिकारियों के चक्कर लगाते फिर रहे हैं। एक बार फिर शिकायकर्ताओं ने अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि अभिलेख इसलिए नहीं दिए जा रहे हैं, ताकि घोटाला सामने न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें