फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मजदूरों को ठहराने के लिए पंचायत घर का ताला तोड़ा, केयरटेकर से अभद्रता

विज्ञापन
फतेहाबाद की ग्राम पंचायत मुटावई के खादरपुरा में पंचायत में मजूदरों का रखा सामान, बैठे मजूदर ,स्
विज्ञापन

विज्ञापन

फतेहाबाद। ग्राम पंचायत मुटावई के गांव खादरपुरा में एक युवक ने मजदूरों को ठहराने के लिए पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय का ताला तोड़ दिया। केयरटेकर ने विरोध पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव मुटावई निवासी संध्या पत्नी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गांव खादरपुरा स्थित पंचायत घर एवं सामुदायिक शौचालय पर केयरटेकर है। आरोप है कि रविवार को दिन में करीब 11:30 खादरपुरा गांव की ही एक युवक आकर पंचायत घर की चाबी मांगने लगा। बताया कि उसे आलू के मजदूर ठहराने हैं। चाबी देने से मना करने पर युवक ने पंचायत घर और शौचालय का ताला तोड़ दिया। बताया कि सूचना पर उनके पति आए तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी दी। बताया कि जबरन युवक पंचायत घर में मजदूरों के सामान रख दिए। पंचायत घर में मजदूरों के बैठे होने का वीडियो भी वायरल हुआ है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें