फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2025: बंद घरों का एसडीएम करेंगे सत्यापन, डुप्लीकेट मतदाता होंगे चिन्हित; 29 सितंबर तक होगा सर्वे

Thu, 25 Sep 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीएलओ 19 अगस्त से घर-घर सर्वे कर रहे हैं। मतदाता सूची से मिलान हो रहा है। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) 19 अगस्त से घर-घर सर्वे कर रहे हैं। मतदाता सूची से मिलान हो रहा है। सर्वे में बीएलओ को जो घर बंद मिले, उनका एसडीएम सत्यापन करेंगे। प्रभारी अधिकारी पंचायत प्रतिभा सिंह ने इस संबंध में सभी एसडीएम व समन्वय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बीएलओ 29 सितंबर तक घर-घर सर्वे करेंगे। सर्वे से पहले उस ग्राम पंचायत में मुनादी कराई जाएगी। पंचायतवार मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। मतदाता सूची से किसी भी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य, अध्यक्ष समेत किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम नहीं हटाया जाएगा। सर्वे के दौरान डुप्लीकेट मतदाता भी चिह्नित किए जा रहे हैं। 690 ग्राम पंचायतों में कितने डुप्लीकेट मतदाता हैं, यह 29 सितंबर को सर्वे रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचना प्रतिदिन के सर्वे के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराई जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन हुए बंद
पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर को बंद हो गए। करीब एक हजार से अधिक नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन आए हैं। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का भी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें