फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा 6779 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sun, 01 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। 15 ब्लाक मुख्यालयों पर होने जा रही वोटों की गिनती में जिला पंचायत सदस्य के 720 प्रत्याशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 6059 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। गिनती में 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है। इसलिए दो पालियों में गणना कराई जाएगी। कुल 25 राउंड की गणना के दौरान सुरक्षा के भी चाक-चौबंद बंदोबस्त होंगे।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह आठ से रात आठ बजे तक और दूसरी रात आठ से सुबह आठ बजे तक रहेगी। यदि मतगणना में 24 घंटे से अधिक समय लगता है तो प्रथम पाली के कर्मचारी ही संबंधित स्थान पर रिपोर्ट करेंगे। प्रत्येक मतगणना पार्टी में एक गणना पर्यवेक्षक, 32 मतगणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा। हालांकि पिछले परिणामों को देखते हुए क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम दो नवंबर दोपहर बाद तक ही आ पाएगा।
प्रत्येक गणना स्थल पर उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रत्येक तहसीलवार एक अपर जिलाधिकारी को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है। गणना स्थल के दो सौ मीटर दायरे में किसी को बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक.........15
कुल प्रत्याशी............6779
जिला पंचायत प्रत्याशी.....720
क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी.......6059
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें