फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 938 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नौ अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए तहसील एत्मादपुर और फतेहाबाद के 15 जिला पंचायत वार्डों के लिए पहले दिन 131 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें महिला उम्मीदवार भी शामिल रहीं। चारों ब्लाकों में बीडीसी के लिए 807 ने नामांकन पत्र जमा किए। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। तकरीबन 161 नामांकन पत्र जमा कराने प्रत्याशी पहुंचेंगे। इससे मारामारी की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया एडीएम सिटी कोर्ट में सुबह तकरीबन 8:30 बजे से शुरू हुई। लेकिन प्रत्याशी 10 बजे के बाद ही नामांकन कक्ष में पहुंचे। दोपहर करीब 12:30 बजे तक महज 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके बाद प्रक्रिया ने गति पकड़ी। नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा शाम चार बजे थी। तकरीबन तीन बजे नामांकन कक्ष के बाहर प्रत्याशियों की भीड़ लग गई। शाम चार बजे तक जो प्रत्याशी कक्ष में प्रवेश कर पाया उसका नामांकन जमा करा दिया गया। कुछ लोगों ने सोमवार को भी नामांकन पत्र खरीदे। इस तरह अब तक इन 15 वार्डों में करीब 292 नामांकन फार्म खरीदे गए हैं। द्वितीय चरण में 13 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होगी।

किस वार्ड से कितने नामांकन दाखिल
वार्ड संख्या             नामांकन पत्र
01                       06
02                       13
03                        09
04                        15
05                        04
06                        09
07                        14
36                        08
37                        10
38                        11
39                        10
40                         04
41                        07
42                        05
43                       06

डीएम, एसएसपी ने किया ब्लाकों का निरीक्षण
ब्लाक एत्मादपुर, खंदौली, फतेहाबाद और शमसाबाद में बीडीसी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिलाधिकारी पंकज कुमार और एसएसपी प्रतिंदर सिंह फतेहाबाद और शमसाबाद पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण
सोमवार को कमिश्नरी सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। जिले की छह तहसीलों को 333 सेक्टरों और 58 जोन में बांटा गया है। प्रथम चरण में नौ अक्तूबर को एत्मादपुर और फतेहाबाद तहसील के ब्लाक एत्मादपुर, खंदौली, शमसाबाद और फतेहाबाद में मतदान होगा। यहां कुल 12 जोन और 104 सेक्टर बनाए गए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को इस बैठक में चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम सिटी, एडीएम वित्त एवं राजस्व भी मौजूद रहे।

एक ही वाहन में करना होगा चुनाव प्रचार
आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पद के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में केवल एक ही वाहन प्रयोग कर सकेंगे। एक वाहन उनके अभिकर्ता को आवंटित किया जा सकेगा, लेकिन इस पर नियुक्ति पत्र का प्रमाणित फोटो भी चस्पा करना होगा, जिससे चेकिंग के समय वाहन का सत्यापन हो सके। उम्मीदवार को वाहन पर आगे के शीशे पर उम्मीदवार का नाम, वार्ड संख्या की स्लिप चस्पा करनी होगी। प्रधान पद के प्रत्याशी को वाहन प्रयोग की अनुमति नहीं है, लेकिन चलने में अक्षम ग्राम पंचायत और प्रधान पद के उम्मीदवार मतदान के दिन वाहन का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें